देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के जनपद प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिंदुआरी चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण किया। बतादें कि भारत सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता एवं शिक्षा राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह का दो दिवसीय भ्रमण एवं विभागीय समीक्षा का कार्यक्रम सोनभद्र में निर्धारित होने के बाद से ही रालोद जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में अपने नेता के स्वागत की तैयारी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा था। सोमवार को शाम जैसे ही मंत्री चौधरी जयंत सिंह का काफिला सोनभद्र पहुंचा, हिदूआरी तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद मंत्री का काफिला सीधा नगर पालिका परिषद रावर्ट्सगंज में स्थित सिंचाई डाक बंगला में स्थापित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास रुका। जहां मंत्री ने अपने दादा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सिंचाई डाक बंगले से मंत्री सीधे राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र के नव श्रृजित जिला कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचें। जहां पहले से उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुनः मंत्री का स्वागत किया। बाद लोकदल जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर जनपद की समस्याओं से अवगत कराया। किसानों के हित में जसौली सिंचाई परियोजना को मंजूरी दिलाने की मांग किया। इसके अलावा उन्होंने जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय की स्थापना कराने की मांग किया। इस मौके पर पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय, अनिल दुबे, रामाशीष राय, रविन्द्र सिंह पटेल, रोहित अग्रवाल, सूर्य प्रकाश चौबे, विवेक चतुर्वेदी, सुमित मिश्रा, शांति वर्मा, विकास पांडेय, पवन शुक्ला, अनिल प्रताप सिंह, प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, सूरज चौबे, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।