कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जहांगीरगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिरौली रानी मऊ में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं पंचायत भवन के आसपास उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां को देखकर खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पांडे ने सफाई कर्मचारियों की टीम गठित कर साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया। यह निर्देश उन्होंने उस समय दिया जब वह किसी शिकायत की जांच करने हेतु अहिरौली ग्राम सभा में पहुंचे थे तो उन्होंने पंचायत भवन का भी औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। जिस पर गंदगियों को देखकर सफाई कर्मचारी एवं पंचायत सचिव पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान वह पंचायत भवन के ठीक सामने स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह छात्राओं के साथ बैठकर स्वयं भोजन भी किया एवं गुणवत्ता की जांच की। भोजन बना रहे सभी कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने की सख्त हिदायत भी दिया।
बातचीत में खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पांडे ने बताया कि गांव की साफ सफाई ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है। कहीं भी किसी तरह की गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांव की साफ सफाई करने हेतु ही सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। कहीं भी किसी तरह की सफाई में यदि सफाई कर्मचारियों के द्वारा अनियमितता बरती जा रही है तो गांव का कोई भी व्यक्ति उनसे स्वयं उस सफाई कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत कर सकता है। वह संबंधित सफाई कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।
