आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कालीचाबाद मोहल्ले में मारपीट की एक घटना में उमर अंसारी समेत कई लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने एकजुट होकर उमर अंसारी और उनके साथियों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त शिकायत व जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
