आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के उमर खां बड़ी मस्जिद मोहल्ले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 32 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
बताया गया कि मोहल्ला उमर खां बड़ी मस्जिद निवासी अजय सेठ की 32 वर्षीय पुत्री कविता ने किसी बात को लेकर घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के पीछे युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। आसपास के लोग भी घटना को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)