बीते शनिवार को प्रातः लगभग नौ बजे ब्लड सेंटर, मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार मौर्य के कक्ष में तीन व्यक्तियों ने घुसकर विवाद, अभद्रता और धमकी दी। घटना का सबूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद है।
थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह मय हमराह हे0का0 अजब नारायण सिंह व कांस्टेबल अभय पासवान द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को आज सोमवार को मंडलीय अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अंगद यादव, पुत्र स्व0 इन्द्रदेव यादव,निवासी पगरा, थाना कोतवाली, आजमगढ़, वीरा यादव, पुत्र स्व0 बालकिशुन यादव निवासी कोढवा, थाना जहानागंज, आजमगढ़ और यशवन्त सिंह, पुत्र साहब सिंह निवासी उकरौड़ा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ शामिल है।