कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।चन्द्रोदय कुमार, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर द्वारा 13 दिसम्बर को जनपद अम्बेडकरनगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उददेश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन एवं ई-रिक्शा को जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर राम बिलास सिंह, विशेष न्यायाधीश, एस०सी० / एस०टी० अधिनियम, मोहन कुमार, विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, परविन्द कुमार, अपर जिला जज, त्वरित-प्रथम, भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर, सुधा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शिखा यादव, सिविल जज सी०डि०, शैलेष कुमार मौर्य, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री गार्गी, अपर सिविल जज-सी०डि०/ए०सी० जे०एम०, डा० धर्मेन्द्र यादव, सिविल जज-सी०डि० (त्वरित) मेघा चौधरी, सिविल जज जू०डि०, रोहित शाही, सिविल जज जू०डि० त्वरित, राजन राठी, सिविल जज जू०डि० त्वरित,अभिषेक सिंह, सिविल जज, जू०डि०/ जे०एम० टाण्डा एवं नितीश कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर विनय वर्मा, जिला सूचना अधिकारी एवं जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के कर्मचारीगण, एल०ए०डी०सी०एस० के अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के कर्मचारी, पी०एल०वी०, पुलिस कर्मचारी, पत्रकारगण आदि उपस्थित रहे। प्रचार वाहन द्वारा जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर परिसर से होते हुये कलेक्ट्रेट, तहसील, पटेल चौक, बस अड्डा, पुरानी तहसील आदि प्रमुख स्थानों पर प्रचार-प्रसार किया गया।
जिला जज द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
दिसंबर 09, 2025
0
Tags
