देवल संवाददाता, इन्दारा। हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सन्त जोसेफ इंटर कालेज मिशन इंदारा व शंकर जी आदर्श जू.हा.स्कूल अदरी के बच्चों ने मंगलवार को गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।प्रधानाचार्य फादर धर्म किशोर मार्को के नेतृत्व में विद्यालय के प्रांगण से निकलकर यात्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,लक्ष्मी नगर चौराहा,आजाद रोड,इंदारा बाजार दूसरा यात्रा राम स्वरूप पोखरे से निकलकर अदरी बाजार होते हुए मन्नत वाली माता मंदिर का भ्रमण कर विद्यालय परिसर में वापस आकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चे अपनी हाथों में तिरंगा लिए वंदेमातरम,भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे थे।प्रधानाचार्य ने कहा कि देश के क्रांतिकारियों की कुर्बानी एवं संघर्ष के कारण हमें जो आजादी मिली है,उसे सुरक्षित और अक्षुण बनाये रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कहा कि देश की आजादी हम अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। 15 अगस्त पर सभी विद्यार्थी अपने अपने घरों में झंडा फराएंगे। वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्या के नेतृत्व में राम स्वरूप पोखरे से अदरी बाजार होते हुए मन्नत वाली माता मंदिर तक गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय,वीर सैनिक जिंदाबाद आदि नारे लगाये जा रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रामाश्रय मौर्या ने कहा कि पार्टी के आह्वान पर बीर सैनिकों के सम्मान में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को घर घर तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में प्रधानाचार्या फादर धर्म किशोर मार्को,सिस्टर प्रेमा,हरिश्चन्द्र कुमार,दिब्यांक मिश्रा,अशोक कुमार,जितेंद्र डेनिस,चन्दन गुप्ता,प्रिंस गुप्ता,राघवेंद्र प्रताप सिंह, रघुवीर राजभर नर्सिंग मौर्या,पुनीत सिंह आदि उपस्थित रहे।