देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। स्थानीय बाल शिक्षा निकेतन घरसड़ी विद्यालय परिसर में वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. रविचंद दूबे के स्मृति में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण किया गया। दुद्धी विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड ने मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, बूथ अध्यक्ष कृष्ण दूबे के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। बाद उन्होंने मौजूद लोगों को रोपित पौधों के संरक्षण की शपथ दिलायी। सन्नी शरण ने कहा कि अंधाधूंध पेड़ों के कटान से पर्यावण पर असर पड़ रहा है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी लोगों को कम से कम एक पौधे का रोपण करना चाहिए। इस मौके पर अवनीश दूबे, मंडल उपाध्यक्ष रमेश पाठक, वरिष्ठ नेता लालचंद गुप्ता, धीरेन्द्र दूबे, मंडल मंत्री अक्षय गुप्ता, खड़िया ग्राम प्रधान विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।