कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जिलाधिकारी अंबेडकर नगर के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आगामी रक्षा बन्धन पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर खोया, बेसन एवं मिठाईयों केे कुल 15 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0 की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया।
संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-
1. घनश्याम, मामपुर जहांगीरगंज से खोया।
2. काली प्रसाद, मामपुर जहांगीरगंज से बर्फी।
3. राजन प्रसाद, जहांगीरगंज, से खोया।
4. राजेश, ढोलबजवा से बर्फी।
5. शम्भूलाल, ढोलबजवा से छेना मिठाई।
6. सर्वेश मौर्या, ककरही किशुनपुर से बर्फी
7. न्यू बंगाली मिष्ठान भण्डार, दियरा रसूलपुर से बर्फी।
8. इरशाद मिष्ठान, दियरा रसूलपुर से छेने का रसगुल्ला।
9. बब्लू स्वीट हाउस, महरूआ से बेसन का लड्डू व खोया।
10. प्रवीण किराना स्टोर, बरियावन से बेसन।
11. सजन लाल मिष्ठान भण्डार, बरियावन से पेड़ा।
12. झिनकू, मोहनगंज मुबारकपुर से छेना मिठाई।
13. गुड्डू मोहनगंज मुबारकपुर से खोया।
14. गोविन्द कुमार साहू, सुलेमपुर से खोया।
उपरोक्त नमूनों की जाॅच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र वर्मा सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार राय, ओम प्रकाश, चन्द्र प्रकाश यादव एवं मो0 नसीम खान सम्मिलित रहेें।