मऊ। सरायलखंसी थाना के सिकटिया ओभरब्रीज के नीचे गुरुवार की दोपहर एक 27 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ देख ग्रामीण अवाक रह गए। धीरे-धीरे यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।पेड़ पर फंदे से लटके युवक के शव की जानकारी होते ही ग्रामीणों की काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची सरायलखंसी की पुलिस ने शव को उतारकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया,तो अभय पान्डेय पुत्र श्रीनाथ पांडेय ग्राम कोड़री थाना मरदह जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।जो मंद बुद्धि का बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया है।थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि युवक अपनी मां गिरजा पांडेय के साथ मऊ दवा लेने आया था। वही से वह गायब हो गया। और कुछ देर बाद उसका शव पेड़ से फंदे पर रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला है।क्षेत्र में तरह तरस की चर्चाएं हो रही है।